रायपुरा पुन्नी मेला आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने लिया तैयारियों का जायजा
November 18, 2026रायपुर। रायपुरा पुन्नी मेला आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में पूर्व विधायक श्री विकास उपाध्याय जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के पश्चात श्री विकास उपाध्याय जी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि इस पावन पुन्नी मेले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी भी आस्था की डुबकी लगाने एवं पूजा-अर्चना करने के लिए उपस्थित होते हैं।
आस्था, परंपरा और संस्कृति के इस पावन आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।


