छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर

November 18, 2026 0 By Central News Service

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने साल 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

कब से कब तक परीक्षा?

  • 12वीं बोर्ड: 12 मार्च 2027 से शुरू, 8 अप्रैल 2027 को आखिरी पेपर
  • 10वीं बोर्ड: 13 मार्च 2027 से शुरू, 5 अप्रैल 2027 तक
  • DPT प्रथम और द्वितीय वर्ष: 12 मार्च से 20 मार्च 2027 तक

दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं अप्रैल तक चलेंगी। दोनों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर है।

सुबह 9 से 12:15 बजे तक Exam

मंडल ने सभी परीक्षाओं के लिए एक ही पाली निर्धारित की है। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। यानी छात्रों को कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा।

परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने, एडमिट कार्ड और जरूरी स्टेशनरी पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।

टाइम टेबल कहां देखें?

छात्र विषयवार परीक्षा की तारीखें छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। वेबसाइट से विस्तृत समय-सारणी डाउनलोड की जा सकती है।

अब तैयारी को Final Touch देने की चुनौती

टाइम टेबल जारी होने के बाद अब छात्रों के सामने तैयारी को फाइनल टच देने की चुनौती है। मार्च में परीक्षा शुरू होने वाली है, इसलिए छात्रों को रिवीजन, मॉडल पेपर और पुराने प्रश्नपत्रों की प्रैक्टिस पर फोकस करना होगा।