‘बिग बॉस 20’ में फिर भड़के मनीष गोयल, पत्नी पूनम ने किया बचाव – काजी तौकीर को लगाई फटकार
November 18, 2026रायपुर/मुंबई। ‘बिग बॉस 20’ के घर में मनीष गोयल के सब्र का बांध एक बार फिर टूट चुका है। शरबत वाले नॉमिनेशन टास्क में काजी तौकीर ने फिर से मनीष गोयल को छेड़ा, जिसके बाद वह अपना आपा खो बैठे।
इस बीच मनीष की पत्नी पूनम नरूला गोयल ने पति का सपोर्ट करते हुए बयान जारी किया है। उन्होंने काजी तौकीर को फटकार भी लगाई है। पूनम ने काजी पर मनीष को लगातार उकसाने, उम्र को लेकर ताने मारने, ‘प्रोफेसर’ शब्द का इस्तेमाल करने और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है।
पूनम ने मनीष का बचाव करते हुए कहा कि उनके व्यवहार को सिर्फ ड्रामा या स्क्रीन टाइम पाने की कोशिश समझना गलत है। इससे पहले मनीष के बेटे आर्यवीर ने भी काजी पर निशाना साधा था।


