मुजगहन में विधिक साक्षरता शिविर, बच्चों को बताए गए अधिकार और हेल्पलाइन नंबर
November 18, 2026रायपुर। माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुजगहन जिला रायपुर (छ.ग) में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विशेष रूप से निम्नलिखित विषयों पर जागरूक किया गया
नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के बारे में बताया गया।
शिविर का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर की ओर से अधिकार मित्र भूमिका साहू, नंदिनी जांगड़े उपस्थिति रही।
न्याय सबके लिए है

