भालू कि खबर मिलने पर पहुंचे वन विभाग कि टीम पर हमला…एक कर्मचारी हताहत.. उपचार जारी…

भालू कि खबर मिलने पर पहुंचे वन विभाग कि टीम पर हमला…एक कर्मचारी हताहत.. उपचार जारी…

November 18, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 18 नवंबर 2026// जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में लगातार सत्रत निगरानी के बावजूद वन्य प्राणी घातक सिद्ध हो रहें हैं,चाहे वह भदरसी , कोमाखान क्षेत्र में तेंदुए का हमला हो या भालू का हमला वन विभाग कि पुरी टीम कि सतत् निगरानी और गांवों कस्बों में मुनादी के उपरांत आज वन विभाग के कर्मचारी पर भालू ने हमला बोल दिया।

मिली खबर के मुताबिक बागबाहरा ग्राम सुनसुनिया में भालू के हमले से वन विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी की पहचान अविनाश तिवारी के रूप में हुई है, जो वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी है। भालू के हमले में उसकी आंख और सिर में चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सुनसुनिया में लालचंद जैन की बाड़ी में एक भालू फलदार पेड़ों से फल खा रहा था। भालू के साथ उसके दो शावक भी मौजूद थे। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और भालू को वहां से खदेड़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान भालू ने अचानक वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अविनाश तिवारी पर हमला कर दिया।

हमले में कर्मचारी की आंख और सिर में चोट आई। घटना के बाद वन अमले ने घायल कर्मचारी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया। गांव में भालू और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीव की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

बागबाहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी नवीन वर्मा ने कहा कि हमें भालू आने कि खबर प्राप्त हुई थी जिसके तहत् निगरानी एवं जनहित सुरक्षा पर गए हुए थे लेकिन भालू ने अचानक हमला बोल दिया जिसमें वन विभाग बागबाहरा के कर्मचारी अविनाश तिवारी को जकड़ लिया। जिसको छुड़ाकर बागबाहरा सामूदायिक लेकर गए जहां उपचार जारी है, जरुरत पड़ने पर उनके उपचार अच्छे से अच्छे अस्पताल में कराएंगे। और यह हमला अचानक हुआ़ जिसमें भालू सिर्फ अविनाश तिवारी को लक्ष्य बनाकर चला। हमारे टीम ने भालू को खदेड़कर भगाया तबतक अविनाश तिवारी उनके शिकंजे में आ गए थे। फिर भी वन विभाग कि टीम ने हौसला अफजाई करते उस भालू के चंगुल से छुड़ाकर लाएं। हालांकि अभी अविनाश तिवारी हताहत है लेकिन पुरे वन विभाग कि टीम उनकी कुशल-क्षेम जान रहे हैं।