आज दूसरा दिन: आंगनबाड़ी बहनों का थाली-चम्मच बजाकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार को सुनाई आवाज

आज दूसरा दिन: आंगनबाड़ी बहनों का थाली-चम्मच बजाकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार को सुनाई आवाज

November 18, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के चरणबद्ध आंदोलन का आज दूसरा दिन है।

कल 17 नवंबर को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार को आईना दिखाने के बाद आज 18 नवंबर को प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं थाली-चम्मच बजाकर जोरदार प्रदर्शन कर रही हैं।

आज का प्रदर्शन – थाली-चम्मच से गूंजेगा रायपुर

आज जिला स्तर पर आंगनबाड़ी बहनें हाथों में थाली-चम्मच लेकर सड़कों पर उतरी हैं। उनका कहना है कि सरकार के कानों तक उनकी आवाज नहीं पहुंच रही, इसलिए अब थाली बजाकर जगाना पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी तिवारी ने कहा –

“कल हमने नुक्कड़ नाटक से अपनी पीड़ा बताई, आज थाली बजाकर सरकार को जगा रहे हैं। कल 19 नवंबर को काला दिवस मनाएंगे। फिर भी नहीं सुना तो 11-12 दिसंबर को प्रांतस्तरीय महापड़ाव होगा।”

आगे का कार्यक्रम

19 नवंबर – काला दिवस, काली साड़ी, काला चश्मा पहनकर प्रदर्शन
11-12 दिसंबर – 2 दिवसीय प्रांतस्तरीय महापड़ाव

मुख्य मांगें वही –

  1. नियमितिकरण करो, तब तक 30,000 रुपये मानदेय दो
  2. 200+ रिक्त पर्यवेक्षक पदों पर 50% पदोन्नति बिना परीक्षा के, सहायिकाओं को शत-प्रतिशत पदोन्नति
  3. सेवा समाप्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये
  4. 5G मोबाइल + 500 रुपये नेट खर्च, मुनगा ऐप से मुक्ति, महतारी वंदन की प्रोत्साहन राशि

संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगे पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल ही अंतिम विकल्प होगा।