नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर 6 महीने पहले बनी CC रोड 15 दिन भी नहीं टिकी, उखड़ रहे परखच्चे – मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती… जनता पुछ रही सवाल…
September 18, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
जांजगीर-चांपा 18 सितंबर 2026// जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। यहां 6 महीना पूर्व बनी सीसी रोड 15 दिन भी नहीं चल पाई और अब जगह-जगह से उखड़ कर परखच्चे उड़ रहे हैं। अब जनता पुछ रही है जवाब।
आरोप है कि ठेकेदार की मनमानी और इंजीनियर की मिलीभगत से गुणवत्ताहीन सीसी रोड का निर्माण किया गया है।
जिसकी शिकायत पूर्व में जिलाध्यक्ष आकाश सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के पार्षद सासिदास महंत, दिलचंद बंजारे, सुशांत बंजारे, राजेश कुमार कैवर्त्य, पद्मश्री पाटले, सविता हरप्रसाद यादव, एल्डरमैन मनोज बंजारे, धीरेन्द्र कुमार निर्मलकर, कमलकांत साहू द्वारा नगर पंचायत अधिकारी को आवेदन देकर की गई थी कि नगर पंचायत नरियरा के निम्न वार्डों में सीसी रोड का काम हुआ है जो 15 दिन भी नहीं टिक पाया और जर्जर होकर उखड़ने लगा है।
गुणवत्ताहीन कार्यों को देखकर निर्वाचित जनप्रतिनिधि नगर पंचायत पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। पार्षदों ने जिला कलेक्टर जांजगीर-चांपा एवं संबंधित विभाग को इंजीनियर एवं ठेकेदार के नाम से लिखित शिकायत कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
मरम्मत के नाम पर लीपापोती का आरोप


जब पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत कराया कि वार्ड में बनी सीसी रोड टूट रही है और इसकी मरम्मत की जाए, तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उनके आवेदन को स्वीकार तो किया, लेकिन टूटे हुए रोड की मरम्मत में सिर्फ लीपापोती कर उच्च अधिकारियों को जवाब भेज दिया, जबकि मौके पर मरम्मत कार्य हुआ ही नहीं है।
पार्षदों का आरोप है कि *मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी ऐसे भ्रष्ट ठेकेदारों को संरक्षण दे रहे हैं। और जनप्रतिनिधि द्वारा शिकायत करने पर उनपर अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार का झूठा आरोप लगाया जाता है।
पार्षदों ने मांग की है कि उक्त सड़क की गुणवत्ता की जांच कर दोषी ठेकेदार, इंजीनियर और संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
वहीं पर नरियारा नगर पंचायत के मुख्य मार्ग स्कूल बिजली ऑफिस हॉस्पिटल जाने वाली मार्ग की सीसी रोड निर्माण नहीं किया गया है जब स्टूडेंट के द्वारा इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एवं अध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया था भारी बरसात में आश्वासन दिया गया था कि एक हफ्ते के अंदर में बना लिया जाएगा सीसी रोड जो स्कूल जाने वाली मार्ग को मगर आज तक के वह सीसी रोड नहीं बन पाया वैसे देखा जाए तो जब से नगर पंचायत बना है तब से सीसी रोड का का निर्माण अधूरा पड़ा है और वह भी भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है आज जब भारतीय जनता पार्टी की पार्षदों की संख्या मनोनीत एवं निर्वाचित पार्षदों की संख्या बढ़ गई बढ़ाने के पश्चात युद्ध स्तर पर कार्यवाही के लिए तैयार हो चुकी है अब देखना यह होगा कि अधिकारी कर्मचारी ठेकेदार डिसिप्लिन के आधार पर कार्यवाही होता है कि नहीं कलेक्टर को जो ज्ञापन दिया गया है कारवाही कलेक्टर करते हैं कि नहीं अब देखना यह होगा।




