प्रदेश भर की जुटेगी मातृशक्ति : 19-20 सितंबर को होगा प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे शुभारंभ
September 18, 2026
प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ने आज महासमुन्द पहुंचकर लिया तैयारी का जायजा
रायपुर/छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा राष्ट्र हित, शिक्षा हित, शिक्षार्थी हित और शिक्षक हित के संकल्पों के साथ प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 19 एवं 20 सितंबर 2026 को आई.आर. रिसॉर्ट महासमुन्द में किया जा रहा है। “मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला” और “स्वाभिमानी शिक्षक ही स्वाभिमानी राष्ट्र का निर्माण कर सकता है” के विचार के साथ यह दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
प्रथम दिवस 19 सितम्बर सायं 4 बजे से पंजीयन प्रारंभ होगा। सायं 6 बजे
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विशिष्ट अतिथि की आसंदी को सुशोभित करेंगे रामलाल चौहान अध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग छ.ग., इन्द्रजीत सिंह खालसा ‘गोल्डी’ जी राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड, येतराम साहू जी जिलाध्यक्ष, भारत स्काउट-गाइड व जिलाध्यक्ष भाजपा।
द्वितीय सत्र सायं 7:00 से 8:00 बजे बौद्धिक सत्र होगा जिसमें “मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला” विषय पर
श्रीमती रचना नायडू प्रांत प्रचार प्रमुख, राष्ट्रसेविका समिति मुख्य वक्ता होंगी।
भोजनोपरान्त रात्रि 9:00 से 10:00 बजे तक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच का आयोजन किया जाएगा।
द्वितीय दिवस 20 सितंबर प्रातः 5:00 बजे जागरण, 5:45 बजे एकात्मता स्त्रोतम् तथा प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक व्यायाम, योग एवं प्राणायाम का आयोजन होगा। प्रातः 9:00 से 9:45 बजे चर्चा सत्र में “महिला शिक्षक – चुनौतियां और समाधान” विषय पर घनश्याम सोनी सह प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चर्चा प्रवर्तक होंगे।
संवाद सत्र 9:45 से 10:30 बजे होगा
”परिवार निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक: महिला शिक्षकों की भूमिका” गोपाल यादव, पालक अधिकारी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ प्रवर्तक होंगे। खुला मंच के सत्र में प्रातः 10:45 से 11:30 बजे विभिन्न जिलों से आए महिला शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्र विचार व्यक्त किए जाएंगे। सम्मान सत्र में प्रातः 11:30 से दोपहर 1:00 बजे तक महासमुन्द जिले के 400 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि बसना विधायक संपत अग्रवाल जी होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बीज विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर जी करेंगे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र नायक अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड लोकनाथ बड़ी सभापति जिला पंचायत बसंत जैन प्रदेश मंत्री चेंबर ऑफ कॉमर्स, ओंकार सिंह प्रमुख संगठन मंत्री, संजय ठाकुर प्रांताध्यक्ष तथा उमेश भारती गोस्वामी कार्यकारी प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ होंगे।
भोजनोपरांत दोपहर 2:00 बजे वैचारिक संगोष्ठी होगा जिसमें शिक्षा समूह के पालक अधिकारी श्री नारायण नामदेव द्वारा “समाज परिवर्तन की दिशा में पंच परिवर्तन” विषय पर व्याख्यान देंगे।
अंतिम समापन सत्र में दोपहर 3:15 बजे श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी महिला एवं बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि होंगी। योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुन्द, डॉ. संपत अग्रवाल विधायक बसना, द्वारिकाधीश यादव विधायक खल्लारी, श्रीमती चातुरी नंद विधायक सरायपाली, श्रीमती मोंगरा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुन्द,
येतराम साहू जिलाध्यक्ष भारत स्काउट- गाइड एवं जिलाध्यक्ष भा ज पा,
भीखम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत, निखिलकांत साहू अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, श्रीमती दिशा रामस्वरूप दीवान अध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुन्द होंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रांतीय उपाध्यक्ष टेकराम सेन संयोजक, जिलाध्यक्ष महासमुन्द अनिल पटेल एवं संगठन मंत्री भागवत जगत भूमिल सह संयोजक बनाएं गए हैं।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह, प्रांताध्यक्ष संजय ठाकुर, महामंत्री मनोज राय, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, कोषाध्यक्ष गयाराम राजवाड़े सहित समस्त प्रांतीय, संभागीय व जिला पदाधिकारियों एवं महासमुन्द जिला आयोजक समिति के प्रबुद्ध जनों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला सचिव जयराम पटेल एवं कार्यालय प्रभारी डी बसंत साव ने बताया कि आज प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह एवं कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया एवं तैयारी पर संतोष व्यक्त किया।


