बच्चा चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: 7वां आरोपी जितेन्द्र खेतान गिरफ्तार, खरीदी गई नवजात बच्ची बरामद

बच्चा चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: 7वां आरोपी जितेन्द्र खेतान गिरफ्तार, खरीदी गई नवजात बच्ची बरामद

November 23, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 23 नवंबर 2026 // थाना आजाद चौक के अपराध क्रमांक 307/2026, धारा 140(3), 143(4), 318(4), 61 बीएनएस के प्रकरण में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री मामले में पुलिस ने एक और बड़े आरोपी जितेन्द्र खेतान को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले 6 गिरफ्तारियां हो चुकी थीं।

विवेचना में सामने आया कि आरोपी कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र खेतान को बेचा था। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया।

जितेन्द्र खेतान बच्ची के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर विधिवत दस्तयाब किया और सुरक्षा व संरक्षण सुनिश्चित करते हुए उसे मातृछाया में रखा है।

पूछताछ में आरोपी ने अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री किए जाने और इस अवैध गतिविधि को गीतिका नाग एवं कृतिका साहू के माध्यम से अंजाम दिए जाने के महत्वपूर्ण तथ्य भी उगले हैं। पुलिस अब अन्य बच्चों की खरीद-बिक्री, आरोपियों के आपसी संपर्क और पूरे नेटवर्क की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी —
जितेन्द्र खेतान पिता सज्जन खेतान, उम्र 36 वर्ष, निवासी आशियाना अपार्टमेंट, थाना कबीर नगर, रायपुर।