अमर गिदवानी परिवार में पूरे हर्षोल्लास के साथ हुआ गणपति बप्पा का आगमन

अमर गिदवानी परिवार में पूरे हर्षोल्लास के साथ हुआ गणपति बप्पा का आगमन

September 15, 2026 0 By Central News Service

रायपुर: नगर में गणेश उत्सव की धूम के बीच अमर गिदवानी के निवास पर भगवान श्री गणेश जी का शुभ आगमन हुआ।

परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की। स्थापना के बाद पूरे परिवार ने विधि-विधान से गणेश जी की आरती की और मोदक स्वरूप लड्डुओं का भोग लगाया।

इस अवसर पर पूरा घर “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों से गूंज उठा। घर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है।

परिवार ने सभी नगरवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।