निर्माण से नव-निर्माण तक – अभियंता दिवस पर राष्ट्र निर्माता को समर्पित कार्यक्रम

निर्माण से नव-निर्माण तक – अभियंता दिवस पर राष्ट्र निर्माता को समर्पित कार्यक्रम

September 15, 2026 0 By Central News Service

   रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या की जयन्ती अभियंता दिवस दिनांक 15 सितम्बर 2026 मंगलवार  को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर में पीडब्ल्यूडी चौक सिविल लाइन के किनारे स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष उनका सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा गया था
   जिसमें *रायपुर दक्षिण विधायक मननिया श्री सुनील सोनी जी सहित पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमण 57 के पार्षद एवं रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदावानी जी,जोन क्रमांक 10 के अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा जी*,वरिष्ठ पदाधिकारियो, सब इंजीनियर,अभियांतो द्वारा *भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या जी*  के मूर्ति में  पुष्प, पुष्पमाला, फूलो की पंखुडिया आदि अर्पित करते हुए सादर नमन किया गया!