PM मोदी के 25 साल की निस्वार्थ जनसेवा को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाएगा छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णु देव साय

PM मोदी के 25 साल की निस्वार्थ जनसेवा को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाएगा छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णु देव साय

September 10, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – पीएम मोदी के 25 साल के निस्वार्थ जनसेवा को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाएगा छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में निःस्वार्थ भाव से काम करते हुए 25 साल पूरे हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर में अधिकारियों की बैठक के बाद यह बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस अभियान की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ में जोर-शोर से चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ छत्तीसगढ़ में ठीक से और प्रभावी ढंग से संचालित हो, इसके लिए आज अधिकारी वर्ग की बैठक ली गई है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ से पुराना नाता रहा है। राज्य निर्माण के समय वे प्रदेश भाजपा के प्रभारी थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए लगातार सहयोग दे रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा सेवा दिवस, रक्तदान शिविर, ‘आशीर्वाद का दीया’, युवा संपर्क और जनभागीदारी जैसे कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित कर रही है।