प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव  के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता  आयोजन किया गया,  प्रतियोगिता में लगभग 90 छात्राएं सहभागी हुई

प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में लगभग 90 छात्राएं सहभागी हुई

December 5, 2022 0 By Central News Service


रायपुर, 5 दिसंबर / दिन सोमवार को श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में लगभग 90 छात्राएं सहभागी हुई। प्रतियोगिता को अरेबिक एवं दुल्हन दो भागों में रखा गया।


बीए बीकॉम बीएससी एवं बीसीए संकाय की छात्राओं ने अपनी सुंदर कलात्मकता का प्रदर्शन किया। जिसमें
सना मखीजा – प्रथम
देवयानी सिन्हा – द्वितीय
यशोकृती महंत – द्वितीय
श्रिया देवांगन – तृतीय
अपूर्वा बागडे – तृतीय
चांदनी यादव, प्रेरणा वर्मा, अनम रजा खान- सांत्वना एवं उर्वी मेश्राम, ज्योति पाण्डेय को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में
डॉ प्रिया चन्द्राकर, डॉ मेघा ठाकुर, डॉ टिंकी कन्नोजे निर्णायक थे।