किसानों के लिए खुशखबरी: PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को होगी जारी

किसानों के लिए खुशखबरी: PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को होगी जारी

October 24, 2026 0 By Central News Service

नई दिल्ली / रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। देश के किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।

कृषि मंत्रालय और पीएम किसान योजना के आधिकारिक माध्यम से इस तारीख की पुष्टि की गई है। इस दिन पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की राशि सीधे DBT के जरिए ट्रांसफर की जाएगी।

eKYC जरूरी, वरना अटक सकती है किस्त

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों की eKYC पूरी नहीं है या जिनके भू-सत्यापन (Land Verification) में त्रुटि है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है।

किसान अपना स्टेटस http://pmkisan.gov.in पर जाकर Beneficiary Status में चेक कर सकते हैं और नजदीकी CSC सेंटर या PM किसान ऐप से eKYC पूरी करा सकते हैं।