शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में स्वीप कार्यक्रम के द्वारा नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित….

शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में स्वीप कार्यक्रम के द्वारा नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित….

December 5, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 05 दिसंबर 2022/ शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर मालती तिवारी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरस्वती वर्मा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें छात्राओं ने नारा लिखकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया साथ ही वरिष्ठ छात्राएं महाविद्यालय में अन्य छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से अपने आधार लिंक को जोड़ने एवं अपने अभिभावकों के आधार को लिंक करने के लिए ऐप के माध्यम से जानकारी दी।


इस आयोजन में महाविद्यालय की कैंपस एंबेसडर जानू परवीन स्वयं सेवक सना बानो, प्रिया साहू,मानसी, रीना साहू ,मनीषा पटेल ,सुल्ताना एवं अन्य स्वयंसेवकों ने ऐप के माध्यम से छात्राओं को आधार से लिंक करने की जानकारी दी।