रायपुर में नकली पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 750 किलो पनीर नष्ट
October 25, 2026रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। दीपावली से पहले नकली पनीर के कारोबार पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 750 किलो नकली पनीर को नष्ट किया है।
उरला की फैक्ट्री में बना था नकली पनीर
जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग ने माल वाहक से ‘मिल्की मलाई’ और ‘मलाई मैजिक’ ब्रांड के पनीर की बड़ी खेप जब्त की थी। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया था।
जांच रिपोर्ट में दोनों ब्रांड का पनीर असुरक्षित पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद विभाग की टीम ने उरला स्थित फैक्ट्री में छापा मारा और वहां मौजूद 750 किलो पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
कोर्ट में पेश होगा प्रकरण
खाद्य विभाग ने दोनों ब्रांड के मालिकों के खिलाफ प्रकरण तैयार किया है। मामला जल्द ही CJM कोर्ट में पेश किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

