सालेम इंग्लिश स्कूल में फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें नर्सरी से पी. पी. के बच्चों ने भाग लिया

सालेम इंग्लिश स्कूल में फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें नर्सरी से पी. पी. के बच्चों ने भाग लिया

December 5, 2022 0 By Central News Service

रायपुर, 5 नवंबर 2022 को सालेम इंग्लिश स्कूल में फंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी से पी. पी. के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये और दर्शकों का मन मोह लिया किसी ने रानी लक्ष्मी बाई बनकर तो किसी ने किसमस फादर बनकर तो कोई स्पाइडरमैन बना |

बच्चों का माहौल खुशनुमा था उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । शाला के प्राचार्य श्री वी. के. सिंह ने इस मनमोहक प्रस्तुति के लिए बच्चों की सराहना की । इस कार्यक्रम के जज श्रीमति मधु मसीह एवं श्रीमति पी. रॉबिन्स रही ।

पुरिस्कृत बच्चों के नाम इस प्रकार है प्रथम आराध्या सकरिया द्वितीय मोहम्मद अरमान प्रार्थना, श्रेयांश, प्रबल, प्रगति, अमायरा सईदा तृतीय अदनान आदित्य शर्मा रिधिमा लाई, शिवम मोहम्मद अदनान ।

इस कार्यक्रम में पीपी वन इंचार्ज रश्मि जॉर्ज, पी. दासवानी, ए. मार्टिन, आर दान, श्रीमती जेनेट, उपस्थित रहे । तथा कार्यक्रम का मंच संचालन कु. संस्कृति सिंह ने किया ।

शाला के प्राचार्य श्री वी. के. सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।