मुख्यमंत्री साय ने गढ़फुलझर में 50 लाख के सर्वमंगल भवन का किया लोकार्पण, मंदिर परिसर में भव्य डोम की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने गढ़फुलझर में 50 लाख के सर्वमंगल भवन का किया लोकार्पण, मंदिर परिसर में भव्य डोम की घोषणा

October 24, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद / रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने यहां 50 लाख रुपये की लागत से बने सर्वमंगल भवन का लोकार्पण किया और समाज की मांग पर मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से भव्य डोम निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में गढ़फुलझर के विकास के लिए किए गए वादे धरातल पर उतर रहे हैं। यहां 48 लाख से मानसरोवर तालाब का सौंदर्यीकरण और 3.50 करोड़ की लागत से पौने दो किमी सड़क का निर्माण चल रहा है।

सुशासन और हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता: साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के वादे पूरे किए जा रहे हैं। प्रदेश में रोज 1,600 पीएम आवास बन रहे हैं, महतारी वंदन से महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिल रहा है।

सुशासन के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु पोर्टल पर 36 विभागों की 700 सेवाएं शुरू की गई हैं। पर्यटन और सिरपुर बैराज, सिकासेर-कोडार लिंक जैसी सिंचाई परियोजनाओं से विकास के नए अवसर खुलेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और संबलपुर सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गढ़फुलझर आना सौभाग्य की बात है। कोलता समाज मेहनतकश और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाला समाज है। डबल इंजन सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।