छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज जिला इकाई महासमुंद बैठक संपन्न..

छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज जिला इकाई महासमुंद बैठक संपन्न..

December 4, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 04 दिसंबर 2022/ छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज जिला इकाई महासमुंद का आम बैठक संपन्न। जिसमें 24 एवं 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले गोस्वामी समाज स्नेह सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भगवान दत्तात्रेय प्राकट्य महोत्सव पर विशेष चर्चा हुई।

महासमुंद जिला गोस्वामी समाज कि बैठक आज जिला अध्यक्ष तोषण गिरि गोस्वामी कि निवास पर रखें गए थे जिसमें 24 एवं 25 दिसंबर को सामाजिक स्नेह सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाने हेतु सर्व सम्मति से पारित किए गए जिसमें उक्त कार्यक्रम महासमुंद त्रिमूर्ति कालोनी सांई धाम पर आयोजित होंगे।

जिलाध्यक्ष तोषण गिरि गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में समाज कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से उत्कृष्ट कार्य चाहे वह शैक्षणिक, सांस्कृतिक या समाज सेवा कि हो उन्हें प्रोत्साहित कर समाज कि तरफ से पुरुस्कृत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन रखें जाएंगे।

इसके अलावा आगामी 7 दिसंबर को मनाएं जा रहे दत्तात्रेय प्राकट्य महोत्सव के बारे में बताएं कि इस वर्ष धर्म नगरी राजिम एवं मुंगेली में पारंपरिक तौर से पुजा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन रखें गए। जिसमें समाज के लोग अपने श्रध्दा अनुसार सम्मिलित होकर कार्यक्रम कि शोभा बढ़ाने कि आग्रह किए हैं।

उपरोक्त बैठक में गोस्वामी समाज के संरक्षक चित्रसेन गिरि, जिला अध्यक्ष तोषण गिरि गोस्वामी, उपाध्यक्ष रामेंद्र गिरि, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गिरि, सचिव ओमप्रकाश पुरी, नारेन्द्र प्रकाश गिरि, शंकर पुरी, विजय पुरी, संजय गिरि,पुनम गिरि, धीरेंद्र गिरि, सुरेन्द्र गिरि, अर्जुन गिरि, मनोज गिरि, हुमेन्द्र गिरि, महेश पुरी, चंदन पुरी, राजा गोस्वामी, कोमल पुरी आदि उपस्थित रहे।