दत्तात्रेय जयन्ती पर प्रदेश भर के गोस्वामीजनों का राजिम में महासम्मेलन.. समाज के नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथग्रहण…

दत्तात्रेय जयन्ती पर प्रदेश भर के गोस्वामीजनों का राजिम में महासम्मेलन.. समाज के नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथग्रहण…

December 4, 2022 0 By Central News Service

रायपुर 04 दिसंबर 2022/ पुरखों की विरासत को संजोए रखने व सामाजिक परंपरा का निर्वहन करने अगहन पूर्णिमा 7 दिसंबर बुधवार को भगवान राजीव लोचन की पावन धरा ऐतिहासिक धर्मनगरी राजिम स्थित भगवान दत्तात्रेय मंदिर परिसर में प्रांत स्तरीय भव्य दत्तात्रेय प्राकट्य उत्सव मनाई जाएगी।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रातः से ही भगवान दत्तात्रेय का मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना के पश्चात् 11.00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अपराह्न 12.00 सामूहिक भोज के पश्चात् राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे के मुख्य आतिथ्य व महासमुन्द लोकसभा के पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू की अध्यक्षता तथा रेखा राजू सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजिम एवं पुष्पा गोस्वामी सभापति के विशेष आतिथ्य में मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता द्वारा भगवान दत्तात्रेय के जीवन दर्शन पर आधारित व्याख्यान होगा। इस अवसर पर समाज के नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी, महासचिव भूपेन्द्र पुरी, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ पुरी गोसाईं पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसी प्रकार समाज विभिन्न पदों पर नवनियुक्त भी शामिल होकर शपथ ग्रहण करेंगे।

उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज के महासचिव भूपेंद्र पुरी गोस्वामी ने देते हुए प्रांतीय गोस्वामी समाज कि तरफ से पुरे गोस्वामी समाज को सम्मिलित होने कि निवेदन किए हैं।