पियाली फाउंडेशन मनाएगा 3 दिसंबर को विश्व विकलांगता दिवस
December 1, 2022रायपुर , 01 दिसम्बर /विश्व विकलांगता दिवस 03 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है। जिसकी शुरूआत 1992 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रीतिरीवाज से प्रचारित किया जा रहा है।

विश्व विकलांगता दिवस 2022 का थीम समावेशी विकास के लिए परिवर्तनकारी समाधान एक सुलभ और न्यायसंगत दुनिया को बढ़ावा देने में नवाचार की भुमिका रखा गया है। इस थीम के अनुसार “पियाली फाउण्डेशन” द्वारा विश्व विकलांगता दिवस मनाया जा रहा है। पियाली फाउण्डेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल-कूद का आयोजन किया गया है।

जैसे- रेस, चम्मच दौड़, बोची, जलेबी रेस बास्केट में बाल डालना, म्युजिकल चेयर, कुर्सी दौड़, बैलून फोड़ना आदि। इस प्रोग्राम का उद्देश्य यह है कि समाज में दिव्यांग बच्चों के प्रति सही दृष्टिकोण और सामाजिक भावना का विकास कर प्रोत्साहित करना है। इस प्रोग्राम में आज चालीस से पचास बच्चे भाग लेंगे। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लेंगे। इस प्रोग्राम के माध्यम से समाज में यह संदेश दिया जायेगा कि दिव्यांग के प्रति अच्छा व्यवहार करे और उनको समाज के मुख्यधारा में जोड़ने में सहायता प्रदान करें। माता-पिता को यह संदेश जायेगा कि उनके बच्चें लाचार और बेबस नहीं है और अपने जीवन के सभी कार्य कर सकते है। माता-पिता को दिव्यांग बच्चे को दयाभाव और सहानुभुति दिखाना बंद करें। उन्हें केवल अपना प्यार और सहयोग दे ताकि अपने कार्य को समान रूप से कर सके। इन बच्चों में बहुत सारे गुण छुपे होते है जिन्हें हम लोगों को उनके विशेषता को पहचानना है और उसे प्रोत्साहित करना है।

यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष डॉ. मीता मुखर्जी और सचिव राजकिशोर चौधरी द्वारा दिया गया है।



