मंदिर हसौद में हुआ सुवा नृत्य प्रतियोगिता का ऐतिहासिक आयोजन
December 2, 2022रायपुर , 02 दिसंबर / मंदिर हसौद में हुआ सुवा नृत्य प्रतियोगिता का ऐतिहासिक आयोजन नवा रायपुर के नगर पंचायत मंदिर हसौद में छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपरा एवं आदिवासी महिलाओं की विलुप्त होती पारंपरिक लोकनृत्य सुवा नृत्य को जीवित रखने महिला कलाकारों को मंच एवं सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर श्री मनोकामना सुवा नृत्य उत्सव समिति शास्त्री चौक मंदिर हसौद के तत्वाधान में राज्य स्तरीय भव्य सुवा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के कोने कोने से 25 मृत्य मंडलियों ने भाग लेकर अपनी शानदार नृत्य प्रदर्शन से तालियां बटोरने वह दर्शकों के मन मोहने में कामयाब रहे।

कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन शाम 6:00 बजे तक भारी दर्शकों की उपस्थिति में बिना रुके लगातार 26 घंटे जारी रहते हुए कार्यक्रम सफल एवं ऐतिहासिक रहा।

वहीं भारी भीड़ होने से काफी दर्शकों ने एलईडी स्क्रीन में नृत्य का आनंद उठाया।आयोजन समिति के संचालक एवं मंच के उद्घोषक त्रिलोचन साहू ने भी लगातार 26 घंटे तक बेहतरीन मंच संचालन कर समा बांध इतिहास रचते सफल आयोजन में योगदान देकर दर्शकों की भारी प्रशंसा हासिल की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती शकुन डहरिया सदस्य -छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति, प्रभारी प्रदेश महिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने अपने उद्बोधन में आदिवासी महिलाओं की विलुप्त होती पारंपरिक लोकनृत्य का ऐसा भव्य आयोजन कर महिलाओं को सम्मान एवं मंच प्रदान करने के लिए आयोजन समिति एवं नगर वासियों की प्रशंसा करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओम प्रकाश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत मंदिर हसौद ने अपने संबोधन में कहा की सुवा नृत्य कार्यक्रम से मंदिर हसौद नगर को एक नई पहचान मिली है इसके लिए मैं आयोजन समिति का आभार प्रकट करता हूं, अन्य अतिथि गण गोपाल धीवर -प्रदेश अध्यक्ष सरपंच संघ छ.ग., शोभित साहू -सदस्य नगर पंचायत मंदिर हसौद, नरसिंग अग्रवाल संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण, भूषण साहू जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग, प्रवीण सिंह महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग, पिंटू निर्मलकर सभापति जनपद पंचायत आरंग प्रतिनिधि, जी.पी. निषाद कॉन्टैक्टर, अजय सिन्हा, संतोष सिन्हा, प्रेम नारायण मिश्रा, अवधेश मिश्रा, दिलीप जोशी, आदित्य सिन्हा, पूर्व सरपंच एवं पंच गण तथा गणमान्य नगर वासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

तीसरे दिन निर्णायक समिति के सदस्यों अनिल सिन्हा, पंकज ध्रुव, डॉ. गोवर्धन साहू, रामजी वर्मा, राधेश्याम पटेल, नंद कुमार पटेल, दिलीप जोशी द्वारा विजेता टीमों की घोषणा की गई जिसमें प्रथम स्थान एवं श्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन- जय मां काली सुवा नृत्य मंडली लभराकला महासमुंद, द्वितीय स्थान- मां की प्रेरणा सुवा मंडली आरंग, तृतीय स्थान एवं श्रेष्ठ संगीत- जय महामाई सुवा मंडली ग्राम फुटगुना पिथौरा, चतुर्थ स्थान – जय मां गायत्री सुवा नृत्य मंडली मोगरा पाली सरायपाली, पंचम स्थान एवं श्रेष्ठ गायन- जगमग दीप जले सुवा परिवार चरौदा पलारी, षष्ठम स्थान- कही देबे संदेश सुवा समिति ससहा पलारी, श्रेष्ठ वेशभूषा- लोक लहर सुवा परिवार ग्राम चरौटी कोलियरी बलौदाबाजार विजेता रहे।

संचालक त्रिलोचन साहू ने आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी अतिथिगणों, नगरवासियों, दानदाताओ एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों का आभार प्रदर्शन किया। अन्य पदाधिकारी गण निर्देश सिन्हा अध्यक्ष,ओम प्रकाश सिन्हा, गजाधर वर्मा संरक्षक, गिरवर ध्रुव-उपाध्यक्ष, नरेंद्र ध्रुव- सचिव, उमाशंकर वर्मा- कोषाध्यक्ष, शंकर साहू, अजय ध्रुव- सह सचिव, प्रचार प्रमुख- हेमंत ध्रुव, विनय सिन्हा, नितेश ध्रुव, संगठन सचिव- राकेश साहू, गिरधर वर्मा, सुरेश ध्रुव, जितेंद्र सिन्हा, भूपेंद्र सार्वा, पुनीत देवांगन, कमल साहू, एवं सभी सदस्य गण आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।


