दक्षिण सिविल लाइन मंडल के बूथ 322 में वरिष्ठ भाजपा नेता अमर गिडवानी सहित नेताओ ने सुनी गई मन की बात
October 25, 2026रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड आज दक्षिण सिविल लाइन मंडल के बूथ क्रमांक 322 में कार्यकर्ताओं ने सुना।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अमर गिडवानी सहित मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के विचारों को सुना और उनके द्वारा बताए गए सामाजिक नवाचारों और प्रेरणादायक कहानियों पर चर्चा की। अमर गिडवानी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश को नई दिशा और समाज सेवा की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के बाद बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।

