अमर शहीद संत कंवरराम साहेब का 87वां शहादत दिवस 1 नवंबर को, 87 दीपों से होगी महाआरती

अमर शहीद संत कंवरराम साहेब का 87वां शहादत दिवस 1 नवंबर को, 87 दीपों से होगी महाआरती

October 25, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। अमर शहीद संत कंवरराम साहेब जी का 87वां शहादत दिवस 1 नवंबर, रविवार को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

संत कंवरराम सेवा समिति के उपाध्यक्ष एवं संत कंवरराम नगर (कटोरा तालाब) युवा परिषद के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी एवं महासचिव अजय वलेचा ने बताया कि इस अवसर पर संत कंवरराम नगर (कटोरा तालाब) स्थित संत कंवरराम चौक पर कार्यक्रम आयोजित होगा।

रात्रि ठीक 9:30 बजे 87 दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती की जाएगी और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद रात्रि 10 बजे 2 मिनट का मौन धारण कर संत जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।