गुरूकुल महिला महाविद्यालय कालीबाडी में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घघाटन
December 1, 2022रायपुर , 01 दिसम्बर / गुरूकुल महिला महाविद्यालय कालीबाडी रोड रायपुर में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घघाटन समारोह आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी श्री ठाकुर राम सिंह आयुक्त छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग थे एवं विशेष अतिथि श्री वाय ,सी’ राव ‘ गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड से उपस्थित थे ।

यह प्रशिक्षण जनशिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा दिया जायेगा । इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में उद्यमिता के लिए कौशल का विकास है ।

कार्यक्रम में अध्यक्ष शासी निकाय श्री अजय तिवारी ,श्रीमती शोभा खंडेलवाल सचिव संचालिका समिति, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ• संध्या गुप्ता एवं प्राध्यापक और छात्रायें उपस्थित थे ।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्या से विनम्रता आती है , विनम्रता से योग्यता आती है योग्यता से ही कौशल का विकास होता है| अतः यह कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिससे छात्राएं अपने कौशल का विकास कर उद्यमिता की ओर आगे बढ़ सकती है|



