अभनपुर में सीएम साय ने स्मृति ईरानी के साथ सुनी मन की बात, कहा- देश को मिलती है प्रेरणा
October 25, 2026रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अभनपुर के बूथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 139वां एपिसोड सुना। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं।
सीएम साय ने कहा कि हर महीने के अंतिम रविवार को देशवासियों को मन की बात का इंतजार रहता है। प्रधानमंत्री 140 करोड़ भारतवासियों से रूबरू होते हैं।
उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि स्मृति ईरानी जी का पहली बार छत्तीसगढ़ आगमन हुआ है और उनके साथ मन की बात सुनने का अवसर मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री देश के लोगों द्वारा किए जा रहे नए प्रयासों और नवाचारों को सामने रखते हैं, जिससे पूरे देश को प्रेरणा मिलती है और समाज हित व देशहित में कुछ करने की जिज्ञासा जागती है।


