अम्बेडकर अस्पताल में रिक्त आडियोमिट्री सहायक तकनीशियन  नियुक्ति की मांग

अम्बेडकर अस्पताल में रिक्त आडियोमिट्री सहायक तकनीशियन नियुक्ति की मांग

December 1, 2022 0 By Central News Service

रायपुर , 01 दिसंबर/ डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के नाक, कान, गला विभाग कमरा नं.-244 में छ.ग. शासन स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत सेटअप आदेश क्र. 12-36/2008/नौ 55 दिनांक 30.06.2009 के परिपालन में 2 पद ऑडियोमिट्री सहायक तकनीशियन के पद स्वीकृत है लेकिन दिनांक 01.12.2022 तक आज 13 वर्ष हो गये तकनीशियन की भर्ती नहीं हो पाया है।वही मेकाहारा में स्त्री रोग विभाग के वार्ड में बच्चों के जन्म के उपरान्त सुनाई जांच सुविधा वार्ड में उपलब्ध हो। जिससे जन्म के पश्चात सुनाई संबंधित समस्याओं से शीघ्र निराकरण हो सके। छ.ग. में की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या 30 हजार से अधिक है श्रवण बाधित है। तकनीशियन की भर्ती होने से श्रवण बाधित बच्चों को लाभ मिलेगा।