शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में रोजगार मूलक सेमीनार का आयोजन
November 23, 2022
महासमुंद 23 नवंबर 2022/ शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के वाणिज्य संकाय में प्राचार्य डॉ अनुसुइया अग्रवाल के मार्गदर्शन व विभागाध्यक्ष वाणिज्य अजय कुमार राजा के निर्देशन में वर्तमान युग में एयरलाइंस में रोजगार के अवसर विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एविएसन के सौरभ दुबे व एयरहोस्टेस सुश्री राधा यादव रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ माता सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया, ततपश्चात समस्त अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया ।

अजय कुमार राजा विभागाध्यक्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि वाणिज्य विषय व्यवसाय और प्रबंध के समस्त क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्रदान करता है, व व्यवसायिक शिक्षा पर बल देता है। महाविद्यालयीन स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात सभी छात्र- छात्राएं रुचि अनुसार विषय का चयन कर विभिन्न रोजगार की ओर अग्रसर होते हैं जिनमे प्रोफेशनल कोर्सेस व डिप्लोमा कोर्सेस का महत्वपूर्ण स्थान होता है।
मुख्य वक्ता सुश्री राधा यादव एयर होस्टेस इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एविएशन द्वारा अपने उदबोधन में कहा गया कि वायु सेवा का आशय केवल एरोप्लेन उड़ाना ही नहीं होता है बल्कि उसके अंतर्गत बहुत सारे कार्य किए जाते हैं जिसमें एयर होस्टेस, टिकट मैनेजर ,एयरपोर्ट ग्राउंड, एयरलाइंस केबिन, ट्रैवल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी आदि विभिन्न प्रकार के ग्राउंड लेवल के कार्य होते हैं जिनके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मानी जाती है । वायु सेवा के लिए निश्चित कोर्स करके हम इन क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने बताया कि अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग प्रकार से ट्रेनिंग दी जाती हैं और वायु सेवा के अवसर के लिए तैयार किया जाता है इसके साथ ही य़ह जानकारी गई कि केवल हाइट और पर्सनालिटी से सिलेक्शन नहीं होता है बल्कि इंटरेक्शन करने का तरीका बहुत ही महत्वपूर्ण होता है ।

स्पीच के दौरान छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तर में विभिन्न प्रश्न किए गए जिनके शंका का समाधान सौरभ दुबे द्वारा देते हुए कहा कि अलग-अलग एयरलाइंस मेंअलग-अलग प्रकार से नियुक्तियां की जाती है ,नियुक्तियां पुरुषों और महिलाओं के लिए होती है दोनो के लिए ही इस क्षेत्र में समान अवसर होते हैं, उन्होंने कहा कि एयरलाइंस को अपने कैरियर के रूप में चयन कर एक अच्छी आय अर्जित कर समाज मे अपना एक मुकाम बनाया जा सकता है।
वाणिज्य संकाय के इस कार्यक्रम हेतु प्रभारी प्राचार्य डॉ ई पी चेलक, डॉ रीता पांडे कला संकाय प्रमुख, श्रीमती करुणा दुबे विज्ञान संकाय प्रमुख, डॉ मालती तिवारी , डॉ. नीलम अग्रवाल , डॉ.आर.के.अग्रवाल, सी.खलखो , एस.आर.रात्रे, मनीराम धीवर , डॉ. दुर्गावती भारतीय ,श्रीमती सीमारानी प्रधान, प्रदीप कन्हेर,श्रीमती सरस्वती सेठ , सुश्री प्रियंका सोनवानी, केशर चंद्र वनपाल, सुश्री मनीषा बेहरा, अजय देवांगन, दिलीप लहरे, आशुतोष गोस्वामी, दिलीप बढ़ाई, जगदीश सत्यम,सुश्री प्रियंका चक्रधारी,श्रीमती परवीन करीम, योगेश साहू, गुप्तेश नामदेव , कार्यालय प्रमुख राजेश शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के 230 की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ,कार्यक्रम का संचालन मनबोध चौहान सहायक प्राध्यापक वाणिज्य द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती राजेश्वरी सोनी सहायक प्राध्यापक वाणिज्य द्वारा किया गया।




