महासमुंद जिले में खल्लारी थाना प्रभारी सहित 18 सहायक उपनिरीक्षक और 44 प्रधान आरक्षक का तबादला… सुची जारी…

महासमुंद जिले में खल्लारी थाना प्रभारी सहित 18 सहायक उपनिरीक्षक और 44 प्रधान आरक्षक का तबादला… सुची जारी…

November 23, 2022 0 By Central News Service


महासमुंद 23 नवंबर 2022/ जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने पुलिस कर्मियों का अंतर जिला थोक में तबादला लिस्ट जारी किया है। जारी किए लिस्ट में खल्लारी थाना प्रभारी अशोक वैष्णव को भी बदल दिया गया है। खल्लारी थाना प्रभारी को अजाक थाने का प्रभार एवं उनके स्थान पर अजाक थाना प्रभारी उमाकांत तिवारी को खल्लारी थाना का प्रभार सौंपा गया है।

इसके साथ ही इस सूची में 18 सहायक उप निरीक्षक और 44 प्रधान आरक्षक भी प्रभावित हुए हैं। उनके कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। इसके पीछे का कारण जिले में लगातार हो रही चोरी सहित अन्य घटनाओं को माना जा रहा है। पुलिस बल के काम में कसावट लाने के लिए पुलिस अधीक्षक भोज राज पटेल (आइपीएस) ने उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव किए हैं। सुची देखें –