विश्व धरोहर सप्ताह सिरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रस्तुति

विश्व धरोहर सप्ताह सिरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रस्तुति

November 23, 2022 0 By Central News Service


महासमुंद 23 नवंबर 2022/ शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद प्राचार्य के मार्गदर्शन के अनुसार और डॉ मालती तिवारी ज़िला संगठक रासेयो,श्री अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरुष इकाई के स्वयंसेवकों की सहभागिता सिरपुर में आयोजित विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवंबर से 25 नवंबर 2022 के आयोजन के उद्घाटन सत्र में रहा।

जिसमें महाविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई के 31 स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई । कार्यालय अधीक्षक पुरातत्वविद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रायपुर मंडल द्वारा आयोजित विश्व धरोहर सप्ताह में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद जिला कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ,विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो लक्ष्मी शंकर निगम कुलपति शंकराचार्य टेक्निकल विश्वविद्यालय भिलाई,पुरातत्विद डॉ करबीसाहा,सहायक अधीक्षण पुरातत्विद डॉ नित्यानंद,
सहायक पुरातत्विद डॉ हैग्रीव परिहार श्रीमती राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी स प्रा और आशुतोष पुरी गोस्वामी स प्रा शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपूर के व्याख्याता , लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राएं एवं 80 से अधिक पर्यटक उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया उसके पश्चात स्वागत भाषण में डॉ करबी साहा द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली कार्यशैली और पुरातत्व संबंधी जानकारी प्रदान की गई इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि निगम जी द्वारा भारत की संस्कृति की प्राचीनतम पुरातत्व सर्वेक्षण संग्रहण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा की भारत बहुत ही समृद्ध राष्ट्र पूर्व में था प्राचीनतम सिक्के अभी भी दूसरे देशों में संग्रहित करके रखे गए हैं। तत्पश्चात जिलाधीश महोदय द्वारा पर्यटक क्षेत्रों की जानकारी प्रदान की गई और कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन हेतु अपार संभावनाएं हैं उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रस्तुत की गई छत्तीसगढ़ी नृत्य की प्रशंसा की इसके पश्चात अतिथियों द्वारा चित्रकला प्रदर्शन का लोकार्पण कर निरीक्षण किया गया ।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना से दल नायक रोहित कुमार और पूर्णिमा साहू, रोशनी राजपूत, सुधा साहू ,अरुणा सोनवानी, रंजना निषाद, संध्या सिन्हा, हेमा साहू ,सोनम साहू ,नोमेशवरी बंजारे ,लीलेश्वरी दीवान ,लक्ष्मी साहू ,रितु सिन्हा ,रमा ध्रुव,यूसी किरण साहू, उर्मिला साहू, गोपी सिन्हा, राजेश खड़िया, रूपेश साहू ,मनोज देवांगन ,लोकनाथ साहू ,गुमान निषाद ,वासुदेव, डीकेश्वर यादव ,तरुण ध्रुव ,एस कुमार चक्रधारी, लोकेश सेन, श्याम कुमार साहू सुशील निषाद, दिनेश कुमार साहू, मेघराज साहू आदि स्वयंसेवकों की प्रस्तुति रही। कार्यक्रम का संचालन नित्यानंद द्वारा किया गया।