ग्रामीण विधानसभा में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम युवाओं बुजुर्गों में उत्साह का माहौल

ग्रामीण विधानसभा में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम युवाओं बुजुर्गों में उत्साह का माहौल

October 16, 2022 0 By Central News Service


रायपुर—रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न वार्डो एवं गावों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं युवा मितान क्लब के सदस्य भी खेल संचालन में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। वही छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलों के प्रति उत्साह का माहौल देखने को मिला है ग्रामीण विधानसभा के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में युवा से लेकर बुजुर्ग खेलों में उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं।

पहली बार छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे इन खेलों में लोगों का जुड़ाव स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ में इन खेलों के प्रति रूचि इस बात से पता चल रही है कि इन खेलों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपना बचपन और युवावस्था फिर से याद आने लगा है। हमारी संस्कृति में परम्परागत खेल रचे बसे हैं। यहां के लोक जीवन में ये खेल न केवल मनोरंजन का जरिया हैं बल्कि ये शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही हमें ताजगी और स्फूर्ति भी देते हैं। पिट्टुल, गिल्ली -डंडा, खो-खो, कबडडी जैसे खेल यहां गांव-गांव खेले जाते हैं।

इनमें खो-खो और कबड्डी के खेल में खिलाड़ियों की चुश्ती और फुर्ती देखते ही बनती है। वहीं बालिकाओं और महिलाओं में फुगड़ी का खेल अत्यंत लोकप्रिय है।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में उन खेलों को शामिल किया गया है जो यहां परम्परागत रूप से गांवों-और शहरों में खेले जाते हैं। लोक रूचि के इन खेलों को नई पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस खेल प्रतियोगिता की रूप रेखा तैयार की गई।

पूरे तीन महीने यानी 6 अक्टूबर से 6 जनवरी 2023 तक गांव से लेकर शहर तक पूरा छत्तीसगढ़ खेल मय रहेगा। परम्परागत खेलों के आयोजन से यहां नई खेल संस्कृति भी विकसित होगी। इस आयोजन से जहां खेल के प्रति जगरूकता आएगी वहीं खेल के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। लोक रूचि और लोक महत्व के इस आयोजन से छत्तीसगढ़ देश में एक नई खेल ताकत के रूप में उभर कर सामने आएगा।