Ytm परिवार ने आरंग में किया श्री वेणु प्रीमियम फैमिली सेलून का भव्य शुभारंभ अतिथि रहे – किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

Ytm परिवार ने आरंग में किया श्री वेणु प्रीमियम फैमिली सेलून का भव्य शुभारंभ अतिथि रहे – किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

October 16, 2022 0 By Central News Service

महासमुन्द 16 अक्टूबर 2022/ दुनिया के सबसे बड़े फैशन और लाइफस्टाइल सैलून के साथ आरंग में अपनी दस्तक दे दी है।
आरंग विधानसभा क्षेत्र आरंग शहर में श्री वेणु प्रीमियम फैमिली सेलून भव्य शुभारंभ अतिथि के रूप में किसान नेता अशवन्त तुषार साहू शामिल हुआ | आरंग के सौंदर्य शिखर को परिभाषित करने वाले इस सैलून का शुभारंभ रविवार को खरोरा रोड में किया गया ytm परिवार के डायरेक्टर कमल साहू ने इस सैलून का उद्घाटन करते हुए कहा कि मैं आरंग में हमारे इस सैलून की घोषणा करते हुए अत्यंत रोमांचित महसूस कर रहा हूं।

इस सैलून का आरंग जैसे शहर में आगमन हमारे ब्रांड के इतिहास के लिए एक और मील का पत्थर साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि, जिनकी मजबूत व्यावसायिक मानसिकता और उद्यमशीलता कौशल से हमें आरंग में हमारे पारस्परिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के हर कोने में अधिक से अधिक फ्रेंचाइजी लॉन्च करने के लिए अथक प्रयास करूंगा जिससे की विश्व स्तरीय सुंदरता की सेवाएं सुलभता से सुनिश्चित हो सके। कमल ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि श्री वेणु सैलून एक ऐसा स्थान बने, जहाँ हम अपने ग्राहकों को विशिष्ट तथा उतकृष्ट सेवाएं, परिवेश और वातावरण की सुविधाएं प्रदान कर सकें।