राज्योत्सव एवं आदिवासी महोत्सव के आयोजन का न्यौता देने संसदीय सचिव चंद्राकर कि अगुवाई में टीम जाएगी अंडमान निकोबार…

राज्योत्सव एवं आदिवासी महोत्सव के आयोजन का न्यौता देने संसदीय सचिव चंद्राकर कि अगुवाई में टीम जाएगी अंडमान निकोबार…

October 15, 2022 0 By Central News Service



महामसुंद 15 अक्टूबर 2022
/ राज्योत्सव व आदिवासी महोत्सव के आयोजन में न्यौता देने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में छत्तीसगढ़ से एक टीम केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार जाएगी।


गौरतलब है कि एक से तीन नवंबर तक राजधानी रायपुर में राज्योत्सव व आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसका न्यौता देने विधायकों व अधिकारियों की टीम बनाई है। जिसके लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को अंडमान निकोबार की जिम्मेदारी मिली है।

संसदीय सचिव चंद्राकर के साथ संसदीय सचिव विकास उपाध्याय व आईएफएस वरूण जैन का प्रतिनिधिमंडल अंडमान निकोबार जाएगा। जहां संस्कृति विभाग के माध्यम से उनके आदिवासी दलों को इस महोत्सव में शामिल होने निमंत्रण देंगे।