रिटायर्ड शिक्षक करते थे अपनी बेटी से भी कम उम्र बच्ची के साथ छेड़छाड़.. नाबालिग ने पुलिस कि तुहंर पुलिस तुहंर द्वार से प्रभावित होकर.. रिपोर्ट दर्ज कराई
October 15, 2022खल्लारी 15 अक्टूबर 2022/ खल्लारी थाना क्षेत्र के पुलिस ने आज अजीबोगरीब मामला पर स्कूल से रिटायर्ड 63 वर्षीय शिक्षक को नाबालिग युवती से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है।
खल्लारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल दिनांक 14 अक्टूबर कि सुबह नाबालिग किनारे कि दुकान में प्रतिदिन सामान खरीदने जाती थी, जिस पर हमेशा बुरी नजरों कि ताक में रिटायर्ड शिक्षक रखते थे। आते जाते वक्त नाबालिग को घुरना एवं इशारे बाजी करते थे। नाबालिग बच्ची उसके इशारे बाजी के नाम से तंग आ गई थी।

तभी नाबालिग ने बताया कि खल्लारी थाना के द्वारा चलाए जा रहे मुहिम तुहंर पुलिस तुहंर द्वार एवं सायबर क्राइम के बारे जो जानकारी दिए । उन्हीं से हौसला बढ़ा कर । उन्होंने गंदी नजर रखने वाले रिटायर्ड शिक्षक के ऊपर कार्यवाही कराने का मन बनाकर अपने परिजनों को बात बताई। जिसमें नाबालिग के साथ उसके परिजनों ने खल्लारी थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराएं।

जिसमें त्वरित मामला को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने मामले कि जांच कि दिशा पर खल्लारी निवासी आरोपी रिटायर्ड शिक्षक हेमलाल साहू को किराने दुकान के पास छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर 354(क)-IPC, 8-CHL के तहत केस दर्ज किया है।




