नवगठित छात्र संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ
October 15, 2022निगम सभापति प्रमोद दुबे शिक्षण समिति अध्यक्ष अजय तिवारी प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी की रही विशेष उपस्थिति

रायपुर 15 अक्टूबर 2022/ जन जागरूकता शहर के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में आज नवगठित छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इस मौके पर विशेष रुप से नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी सचिव अनिल तिवारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी की विशेष उपस्थिति रही आयोजन में प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने नवगठित छात्र संघ की अध्यक्ष पूजा साहू उपाध्यक्ष तनु सीकदार सचिव सोनम धीवर एवं सह सचिव कमल डड सेना सहित 14 कक्षा प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इसमें नवगठित छात्र संघ के पदाधिकारियों ने महाविद्यालय की संप्रभुता एकता की शपथ के साथ अनुशासन में महाविद्यालय के लिए कार्य करने की शपथ ली इस मौके पर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने कहा की अनुशासन जीवन का बेहद गंभीर पक्ष है इसलिए हम सभी को इस बेहद महत्वपूर्ण पक्ष पर अवश्य कार्य करना चाहिए उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन के लोग खुले विचारधारा के हैं इसलिए उनके व्यक्तित्व और उनके नेतृत्व को सभी विद्यार्थियों को आत्मसात करना चाहिए यह महाविद्यालय रायपुर ही नहीं अब प्रदेश की एक पहचान बन गया है एक वजूद हो गया है

इसलिए विद्यार्थियों को महाविद्यालय से एक सकारात्मक विचारों के साथ प्रगतिशील छात्र बनकर निकलना चाहिए वहीं आयोजन में शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने नवगठित छात्रसंघ पदाधिकारियों को आशीर्वचन में कहा की महाविद्यालय में बेहतर शिक्षण के अवसर होते हैं।

इसलिए सभी विद्यार्थी इन अवसरों का लाभ उठाएं आयोजन में शिक्षण समिति में सचिव अनिल तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय से छात्र-छात्राएं लीडरशिप का गुण सीख कर निकलते हैं जो उनके जीवन की आने वाली दिशा को तय करता है सभी ने विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र संघ का हिस्सा रहे हैं और इसकी अहमियत को नजदीक से देखा है और समझते हैं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई और आव्हान में कहा या महाविद्यालय शिक्षण के क्षेत्र में काफी तेजी से उभर रहा है और आज हर तबके की एक जरूरत बन गया है यहां पर हर तबके के बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं और 2500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जो इस विशाल कॉलेज की विशालता को दर्शाता है।




