छग सर्व आदिवासी समाज सौंपेंगे राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन… आदिवासी आरक्षण पर कटौती मंजूर नहीं _ जिलाध्यक्ष मनोहर ठाकुर
October 15, 2022महासमुंद 15 अक्टूबर 2022 / छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला महासमुन्द के जिलाध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है, कि प्रदेश स्तर पर लिए गए निर्णयानुसार पूरे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिला में आदिवासी आरक्षण 32% के मुद्दे को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन 18 अक्टूबर 2022 को आयोजित किया जा रहा है।
उपरोक्त तारीख 18 अक्टूबर को महासमुंद के लोहिया चौक में जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी जोरों पर है।इस धरना-प्रदर्शन में बिलासपुर हाईकोर्ट द्वारा राज्य की सेवाओं औऱ शैक्षणिक संस्थाओं में अनुसूचित जनजाति के लिये प्रावधानित 32% आरक्षण ख़ारिज हो जाने पर छ.ग. सरकार अध्यादेश जारी व विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आदिवासी आरक्षण 32% को सलामत रखे जाने की मांग को लेकर महासमुन्द ब्लाक सहित बागबाहरा,पिथौरा,बसना,सरायपाली क्षेत्र से आदिवासी जनसैलाब महासमुन्द पहुंचेंगे।

आदिवासी समाज द्वारा धरना-प्रदर्शन कर भारत के राष्ट्रपति, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर महासमुन्द को सौंपेंगे
इस संदर्भ में जब जिलाध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने बताया कि आज आदिवासी जनजाति के जो 32 प्रतिशत कि आरक्षण को जो खत्म करने का कार्य किए जा रहे उसके विरुद्ध यह आंदोलन जारी रखेंगे। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि देश कि आजादी में जो आदिवासी जनजाति ने कार्य किया वह एक सराहनीय कार्य था। ऐसे में हमें पिछड़ा पना कर सरकार एवं न्याय पालिका हमें अपने अधिकार से वंचित कर रहे हैं।
सर्व आदिवासी समाज कि हक कि लड़ाई पर जो जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कि वृस्तित जानकारी आदिवासी समाज के जननायक खेमराज ध्रुव ने दिए।





