हिन्दी राष्ट्र की शान है – उमेश… खरोरा स्कूल में मनाया गया हिन्दी दिवस.

हिन्दी राष्ट्र की शान है – उमेश… खरोरा स्कूल में मनाया गया हिन्दी दिवस.

September 15, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 15 सितंबर 2022/ “जीवन में भाषा का सबसे अधिक महत्व होता है। सभी देशों की अपनी एक मूल भाषा होती है, जिसका सम्मान करना देशवासियों का कर्तव्य है। भाषा भावनाओं को व्यक्त करने का एक साधन है। लेकिन इस साधन में वो बल हैं जो दुनिया को बदल सकता है। विभिन्नताओं के बीच एक भाषा ही है, जो एकता का आधार बनती हैं। हिन्दी हमारी मातृभाषा है जो सम्पूर्ण राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिन्दी का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है ।” उक्त विचार थे खरोरा मिडिल स्कूल में हिन्दी के सम्मान में आयोजित हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रधान पाठक उमेश भारती गोस्वामी के।

उन्होंने कहा कि “14 सितम्बर 1949 को आजादी के बाद हिन्दी को देश की मातृभाषा का गौरव प्राप्त हुआ। 14 सितम्बर 1953 को पहली बार हिन्दी दिवस मनाया गया, तब से लगातार भारत में हिन्दी दिवस मनाया जाता है।” कार्यक्रम के प्रारंभ में अंजलि, रीना और संध्या द्वारा राष्ट्र वंदना”उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती” की प्रस्तुति की गई। छात्रा कु. डिम्पल चन्द्राकर ने शानदार भाषण की प्रस्तुति दी। शाला नायिका पूजा परमार ने लयबद्ध गीत का वाचन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक डोमार राम साहू, रामेश्वरी ध्रुव ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दुबे कुमार पटेल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यश चन्द्राकर, दीक्षा, डिम्पल, साक्षी, दीप्ति, अशवंत, निहाल, जितेन्द्र, अश्वनी, सत्यम, अंजली, रीना, संध्या, खेमराज, रेखराज, रेवती, नंदनी, चांदनी, वासु, डोमेश, साहिल, अजय, थानेश्वर, दिशा परमार, लीना, लीशा, मयंक, सीमा, गीतांशु, जिगर, दीपांशु, धर्मराज, दिशा, नम्रता, हिमांशी, परमेश्वरी, प्रोविना, लक्ष्मी, पायल, मंजू, मोहन, विवेक, ललिता, सूरज का सराहनीय योगदान रहा।