सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अधिक अवसर : मुख्यमंत्री साय

सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अधिक अवसर : मुख्यमंत्री साय

November 27, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 27 नवंबर 2026 // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीजीपीएससी के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही नए पदों के लिए वेकेंसी निकलेगी। युवाओं के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।