भिलाई में CM साय ने किया राम कथा का रसपान

भिलाई में CM साय ने किया राम कथा का रसपान

November 25, 2026 0 By Central News Service

भिलाई // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भिलाई सेक्टर-2 में आयोजित श्री राम कथा में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ को नमन कर कथाव्यास पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापू जी से आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा सुनी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कौशल्या की जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में राम कथा का आयोजन सौभाग्य का विषय है। प्रभु श्रीराम ने वनवास का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया है।

उन्होंने बताया कि श्री रामलला दर्शन योजना से अब तक 55 हजार से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हो चुके हैं। हर सप्ताह अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग से विशेष ट्रेन से करीब 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने जनवरी 2027 में रायपुर में होने वाली राम कथा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक रिकेश सेन, प्रेम प्रकाश पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे।