जशपुर को पीएम जनमन में 5 बड़े पुलों की सौगात, 16 करोड़ स्वीकृत
November 25, 2026रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत हो रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर जिले को पांच वृहद पुलों के निर्माण की सौगात मिली है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने कुल 16 करोड़ 3 लाख 34 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 6 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ में 167 पुलों के निर्माण की स्वीकृति दी थी। इनमें जशपुर के बगीचा विकासखंड के 5 पुल शामिल हैं।
कहां बनेंगे पुल –
- डंगरी से दरावाकोना मार्ग पर नाले में 60 मीटर पुल – 3.56 करोड़ रुपए
- जबला से नवापारा मार्ग पर नाले में 30 मीटर पुल – 1.83 करोड़ रुपए
- कमरीमा मंझाटोली से खपरीडीह मार्ग पर नाले में 60 मीटर पुल – 4.04 करोड़ रुपए
- बगीचा-कांसाबेल मार्ग से जनकपुर पहुंच मार्ग पर नाले में 80 मीटर पुल – 3.52 करोड़ रुपए
- कुहापानी से बांसधार मार्ग पर नाले में 60 मीटर पुल – 3.07 करोड़ रुपए
कुल 290 मीटर लंबाई के इन पुलों के बनने से बरसात में नालों के कारण आवागमन बाधित होने की समस्या खत्म होगी। किसानों को उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल जाने और मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में सुविधा होगी।
तकनीकी स्वीकृति के बाद नियमानुसार निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

