भिलाई में CM साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था

भिलाई में CM साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था

November 25, 2026 0 By Central News Service

भिलाई // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु नानक देव जी की जयंती पर भिलाई सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारा श्री सिंगसभा में आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्रद्धाभाव से लंगर में शामिल होकर प्रसाद भी ग्रहण किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री ने सिख समाज के सभी लोगों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई दी और कहा कि सिख समाज का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम सभी को निरंतर मिलता रहे।

इस अवसर पर सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक रिकेश सेन, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रेम प्रकाश पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संतजन और श्रद्धालु उपस्थित थे।