CM साय ने किया साइबर थाना का लोकार्पण
November 25, 2026भिलाई में CM साय ने किया साइबर थाना का लोकार्पण
भिलाई // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सेक्टर-6 भिलाई में महिला थाना के समीप 33.24 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित दुर्ग रेंज के साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा का उद्घाटन तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष में उन्नत एकलव्य प्रशिक्षण हॉल, परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नशामुक्त समाज के लिए संकल्प अभियान-नशामुक्ति का शुभारंभ भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए साइबर थाना से दुर्ग रेंज में साइबर अपराधों की रोकथाम और विवेचना में मदद मिलेगी। इसका क्षेत्राधिकार दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों तक रहेगा। ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर ठगी की जांच, अपराधियों की पहचान और पीड़ितों को त्वरित सहायता मिलेगी।
एकलव्य प्रशिक्षण हॉल को CSR मद से 15 लाख रुपए में उन्नत किया गया है, जबकि काउंसलिंग कक्ष और किलकारी कक्ष DMF मद से 10 लाख रुपए में बनाए गए हैं। इससे पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण और पारिवारिक समस्याओं के निराकरण में मदद मिलेगी। रूआबांधा चौकी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।


