भिलाई को 154 करोड़ की सौगात, CM ने की कई घोषणाएं

भिलाई को 154 करोड़ की सौगात, CM ने की कई घोषणाएं

November 25, 2026 0 By Central News Service

भिलाई // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज खुर्सीपार भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं।

बड़ी घोषणाएं –

  • कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क के लिए 13 करोड़ रुपए
  • जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा सड़क के लिए 14 करोड़ रुपए
  • भिलाई में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम निर्माण की घोषणा
  • BSP टाउनशिप के रिटेंशन आवास का किराया 24 गुना बढ़ोतरी से घटाकर 6 रुपए मासिक किया गया, हजारों परिवारों को राहत

मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में रोज 1600 आवास बन रहे हैं, शहरी क्षेत्र में 3 साल में 77 हजार से अधिक मकान बने। महतारी वंदन योजना में 68 लाख से अधिक महिलाओं को हर माह 1000 रुपए, अब तक 33 किस्तों में 21 हजार 350 करोड़ रुपए से अधिक अंतरित।

चिटफंड निवेशकों को राहत
मुख्यमंत्री ने ड्रीम चिटफंड कंपनी के 3000 निवेशकों को बटन दबाकर कुल 3 करोड़ 16 लाख 54 हजार 889 रुपए की राशि वापस की। साथ ही पीएम आवास, पीएम स्वनिधि, सूर्यघर, आयुष्मान, श्रमिक सहायता, महिला कोष सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, लक्ष्मी वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, प्रेम प्रकाश पांडेय, महापौर नीरज पाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।