कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर कर रही, जनता दे रही जवाब” – मुख्यमंत्री साय
November 4, 2026“
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा एवं सभा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है, जनता ऐसी राजनीति को समझती है। कांग्रेस ने 55 साल सत्ता में रहने के बावजूद भ्रष्टाचार और कुशासन ही दिया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बन रहा है और छत्तीसगढ़ सरकार भी विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प पर काम कर रही है। प्रदेश में प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बन रहे हैं, किसानों से 3100 रुपए पर धान खरीदी, महतारी वंदन में महिलाओं को 1000 रुपए दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि पीएम मोदी का मार्गदर्शन प्रदेश के विकास को नई ऊर्जा दे रहा है।


