लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस की दोहरी राजनीति से” – मुख्यमंत्री साय

लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस की दोहरी राजनीति से” – मुख्यमंत्री साय

November 4, 2026 0 By Central News Service

“

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा उनकी दोहरी राजनीति से है। जिस कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा, वही आज लोकतंत्र बचाने की बात कर रही है।

जशपुर पदयात्रा के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हारने पर EVM और चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है, जीतने पर उसी पर भरोसा करती है। कांग्रेस के इसी दोहरे चरित्र को जनता के सामने लाने के लिए ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जा रही है।

महादेव सट्टा ऐप पर बोले मुख्यमंत्री

महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से CBI पूछताछ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। अमित जोगी द्वारा सौरभ को हीरो बताने पर उन्होंने कहा कि ऐसे बयान उनकी सोच और मानसिकता को उजागर करते हैं।