Bigg Boss 19: माही विज की मुश्किलें बढ़ीं, लव के लिए कहे शब्दों से मुकरीं

Bigg Boss 19: माही विज की मुश्किलें बढ़ीं, लव के लिए कहे शब्दों से मुकरीं

November 4, 2026 0 By Central News Service

रायपुर/Bigg Boss 19 में माही विज अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। बताया जा रहा है कि माही ने लव कटारिया के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

पूरी ऑडियो सामने आने के बाद माही अपने बयान से साफ मुकर गईं और कहा कि उन्होंने ऐसा कोई शब्द नहीं बोला। इसके बाद वह रोते हुए बाथरूम में चली गईं और बोलीं कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए, वह अपना नाम खराब करने नहीं आई हैं और उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

वहीं लव की मां ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि माही विज लगभग मेरी उम्र की हैं, फिर भी किसी की बेटी के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बहुत बुरा लगा।

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि अगर माही नॉर्मल रहकर माफी मांग लेतीं तो बात इतनी नहीं बढ़ती, लेकिन अब उनके ओवर रिएक्ट करने से मामला और बढ़ गया है। अब सबकी निगाहें वीकेंड के वार पर सलमान खान पर टिकी हैं, दर्शकों का कहना है कि माही को कॉल आउट करना जरूरी है।