मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ, हाट-बाजारों में मिलेगा निःशुल्क इलाज

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ, हाट-बाजारों में मिलेगा निःशुल्क इलाज

November 4, 2026 0 By Central News Service

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन यूनिट्स के माध्यम से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के हाट-बाजारों में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और समय व खर्च दोनों की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला हैं। रेडक्रॉस की इस पहल से जशपुर के वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।