संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के संकल्प के साथ दिल्ली में आयोजित होने वाली 1 नवंबर की ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ महारैली…
November 4, 2026,jashpur,में शामिल होने के लिए आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री सुखदेव भगत जी के मार्गदर्शन में और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के नेतृत्व में आज बीटीआई ग्राउंड से सभी बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर AICC सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी श्री विजय जांगिड़ जी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
यह यात्रा संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प के साथ दिल्ली की ओर प्रस्थान कर रही है।

