बापू और शास्त्री को सीएम साय ने किया नमन

बापू और शास्त्री को सीएम साय ने किया नमन

October 2, 2026 0 By Central News Service

नई दिल्ली/रायपुर, 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर दुनिया को शांति का संदेश दिया। उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा देता है।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए सीएम साय ने कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन और दृढ़ नेतृत्व हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। उनका ‘जय जवान-जय किसान’ का मंत्र आज भी देश की सुरक्षा और समृद्धि का आधार है।