डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लापरवाही पर निगम सख्त, रामकी कंपनी पर 19.51 लाख का जुर्माना
November 23, 2026डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लापरवाही पर निगम सख्त, रामकी कंपनी पर 19.51 लाख का जुर्माना
रायपुर, 23 नवंबर 2026 // नगर पालिक निगम रायपुर ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लगातार लापरवाही बरतने पर संबंधित संस्था मेसर्स दिल्ली एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशन लिमिटेड (रामकी) पर 19,51,300 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया है।
निगम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर एजेंसी पर 19 लाख 51 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
संस्था को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि व्यवस्था में सुधार न होने पर नगर पालिक निगम अधिनियम एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रात्रिकालीन विशेष सफाई व्यवस्था शुरू
निगम ने शहर में रात्रिकालीन विशेष सफाई व्यवस्था भी शुरू की है। इसके तहत रात में 18 कचरा संग्रहण वाहन लगातार संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से व्यावसायिक क्षेत्र एवं बड़े आवासीय इकाइयों से कूड़ा एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है।

